Tata Power Q1 Results : Tata Power का Solar धमाका! सिर्फ 3 महीनों में 1262 करोड़ की कमाई, जानिए कैसे?

Tata Power Q1 Results
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Power Q1 Results: रूफटॉप सोलर से हुआ धमाका, मुनाफे में दिखी 6.2% की छलांग!

Contents

टाटा ग्रुप की प्रमुख ऊर्जा कंपनी टाटा पावर ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के जबरदस्त नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने अपने मुनाफे, आय और मार्जिन—तीनों में दमदार बढ़त दर्ज की है। खास बात यह रही कि रूफटॉप सोलर सेगमेंट ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया, जिससे इस बिज़नेस में कंपनी की पकड़ और मज़बूत हुई है।


कंपनी का तिमाही मुनाफा और आय

तिमाही के दौरान टाटा पावर का शुद्ध लाभ साल-दर-साल (YoY) 6.2% बढ़कर ₹1262.3 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1188.6 करोड़ था।

कंपनी की कुल आय ₹18035 करोड़ रही, जो पिछले साल की ₹17240 करोड़ की तुलना में 4.6% अधिक है। EBITDA में भी 17.2% की शानदार बढ़त देखने को मिली और यह ₹4139 करोड़ रहा, जबकि पिछली बार यह ₹3532.7 करोड़ था।

ऑपरेटिंग मार्जिन भी सुधार के साथ 20.5% से बढ़कर 23% हो गया है, जो निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।


रूफटॉप सोलर सेगमेंट बना गेमचेंजर

टाटा पावर ने बताया कि कंपनी का रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस इस बार चर्चा में रहा।

  • इस सेगमेंट का मुनाफा 95% उछलकर ₹531 करोड़ पर पहुंच गया।
  • Q1 में 94 मेगावाट नई ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी जोड़ी गई।
  • अब टाटा पावर की कुल रिन्यूएबल कैपेसिटी 5.6 गीगावाट तक पहुंच चुकी है।

रूफटॉप सोलर सेगमेंट में तो कंपनी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए—

  • पहली तिमाही में 45500 से ज्यादा इंस्टॉलेशन पूरे किए गए।
  • कुल इंस्टॉलेशन संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई।
  • इस बिजनेस से ₹90 करोड़ का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 260% अधिक है।
  • सेगमेंट की कुल रेवेन्यू ₹823 करोड़ रही, जो YoY दोगुने से भी ज्यादा है।

शेयर बाज़ार में हाल

हालांकि शानदार तिमाही के बावजूद, शुक्रवार को टाटा पावर का शेयर 2.01% गिरकर ₹389.75 पर बंद हुआ।
पिछले एक साल में स्टॉक ने 16.07% की गिरावट दर्ज की है। हालांकि, अब बेहतर नतीजों और रिन्यूएबल बिजनेस की ग्रोथ को देखते हुए निवेशकों को फिर से उम्मीद जगी है।


निष्कर्ष: टाटा पावर की ग्रीन एनर्जी स्ट्रैटेजी रंग ला रही है!

टाटा पावर ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारत में सस्टेनेबल एनर्जी का भविष्य कितना उज्जवल हो सकता है। कंपनी की रिन्यूएबल रणनीति और रूफटॉप सोलर सेगमेंट की आgressive ग्रोथ इसे लंबी अवधि के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है।

Related Post : 


About Jagdish Kumawat

I Am Adv. Jagdish Kumawat. Founder of Financeplanhindi.com . Here We Are Share Tax , Finance , Share Market, Insurance Related Articles in Hindi.

View all posts by Jagdish Kumawat →