Stocks to Buy : Market गिरा है लेकिन इन 5 शेयरों में कमाई का जबरदस्त मौका !

stocks to buy
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Stocks to Buy : Market गिरा है लेकिन इन 5 शेयरों में कमाई का जबरदस्त मौका !

Contents

1. Swiggy – 27% की उड़ान बाकी है?

Jefferies ने Swiggy के स्टॉक को अपग्रेड करते हुए ₹500 का टारगेट दिया है। फर्म का मानना है कि फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेगमेंट में कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि लागत थोड़ी बढ़ी है, लेकिन प्रबंधन को भरोसा है कि अगली तिमाहियों में प्रदर्शन बेहतर होगा।
📍 वर्तमान भाव: ₹393
🎯 संभावित बढ़त: 27%+


2. GAIL – दो ब्रोकरेज हाउस की मजबूत सिफारिश

GAIL को CLSA ने Outperform रेटिंग दी है और ₹200 का टारगेट दिया है, वहीं Macquarie ने ₹215 का लक्ष्य तय किया है। पहली तिमाही में कंपनी की गैस ट्रांसमिशन यूनिट ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे EBITDA उम्मीद से ऊपर रहा। LPG और गैस ट्रेडिंग सेगमेंट थोड़े कमजोर रहे, लेकिन आगे टैरिफ में बढ़ोतरी से मुनाफे की उम्मीद है।
📍 वर्तमान भाव: ₹175
🎯 संभावित बढ़त: 23% तक


3. BEL – डिफेंस सेक्टर का चमकता सितारा

CLSA और Nuvama दोनों ने BEL पर भरोसा जताया है। CLSA का टारगेट ₹400 और Nuvama का ₹465 है। कंपनी का EBITDA मार्जिन 27% से अधिक रहा, जो गाइडेंस से बेहतर था। “Make in India” के तहत FY26 तक 44% ज्यादा ऑर्डर इनफ्लो का अनुमान है, जिससे आने वाले समय में BEL की ग्रोथ तेज़ हो सकती है।
📍 वर्तमान भाव: ₹377
🎯 संभावित बढ़त: 23%+


4. TVS Motor – टू-व्हीलर की रफ्तार कायम

Jefferies ने TVS Motor का टारगेट ₹3300 से बढ़ाकर ₹3500 कर दिया है और “Buy” की रेटिंग बरकरार रखी है। कंपनी का एबिटडा और मुनाफा अनुमान के मुताबिक रहा है और टू-व्हीलर की डिमांड भारत में मजबूत बनी रहने की उम्मीद है।
📍 वर्तमान भाव: ₹2860
🎯 संभावित बढ़त: 22%+


5. PNB – सस्ते में खरीदें, मुनाफा पाएं

Jefferies ने PNB के लिए ₹125 का टारगेट तय किया है। रिपोर्ट के अनुसार क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट के चलते कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। FY27 और FY28 के लिए EPS अनुमान भी 6-9% बढ़ाए गए हैं।
📍 वर्तमान भाव: ₹103
🎯 संभावित बढ़त: 21%+


निवेशक क्या करें?

इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट्स और टारगेट्स दर्शाते हैं कि आने वाले समय में इन कंपनियों के शेयर दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी निवेश से पहले अपनी रिसर्च करना न भूलें और जोखिमों को समझना बेहद जरूरी है।


Related Post : 

About Jagdish Kumawat

I Am Adv. Jagdish Kumawat. Founder of Financeplanhindi.com . Here We Are Share Tax , Finance , Share Market, Insurance Related Articles in Hindi.

View all posts by Jagdish Kumawat →